HomeझारखंडJPSC-JSSC केस की सुनवाई के बीच हाईकोर्ट की क्लिपिंग वायरल करना पड़...

JPSC-JSSC केस की सुनवाई के बीच हाईकोर्ट की क्लिपिंग वायरल करना पड़ सकता है भारी, जज ने…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के मामले की सुनवाई के दौरान एक बिल्कुल अलग लेकिन गंभीर मुद्दा सामने आ गया। सुनवाई के दौरान ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अदालत को बदनाम करने से जुड़ा मामला अदालत के संज्ञान में लाया गया।

- Advertisement -

वकील ने कोर्ट को दी जानकारी

अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने अदालत को बताया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बे-सिर-पैर की खबरें फैलाई जा रही हैं, जिनका हाईकोर्ट की गरिमा पर सीधा नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने कोर्ट के सामने कहा कि यह पूरा मामला अदालत की अवमानना की श्रेणी में आता है और इस पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

दिया हवालाअपनी बात को मजबूती देने के लिए अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने आदेश का हवाला दिया, जिसमें साफ कहा गया है कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की अनुमति के बिना कोर्ट की कार्यवाही की कोई भी क्लिपिंग, चाहे वह आंशिक हो या पूरी, किसी वेबसाइट पर इस्तेमाल नहीं की जा सकती। अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस आदेश के बावजूद ऐसी क्लिपिंग लगातार सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।

जस्टिस दीपक रोशन ने दिया यह जवाब

अधिवक्ता की बात ध्यान से सुनने के बाद जस्टिस दीपक रोशन ने कहा कि अगर इस मामले में कोई औपचारिक याचिका दाखिल की जाती है, तो अदालत उसे जरूर देखेगी। यानी फिलहाल कोर्ट ने इस विषय को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए औपचारिक याचिका का रास्ता सुझाया है। अब देखना यह होगा कि इस दिशा में आगे कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...