
Ranchi: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आजाद बस्ती में पुराने बूचड़खानों को हटाने पहुंची रांची नगर निगम की टीम को स्थानीय वार्ड पार्षद और दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग रखी।

65 पंजीकृत दुकानों का दावा
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, इस परिसर में करीब 65 नगर निगम से पंजीकृत दुकानें संचालित हैं। निगम की टीम की ओर से मौके पर नोटिस भी चिपकाए गए हैं। नोटिस के बाद दुकानदारों में कार्रवाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पहले सर्वे, फिर दुकान आवंटित करने की मांग
दुकानदारों का कहना है कि अगर नगर निगम पुराने बूचड़खानों को हटाना चाहता है तो उससे पहले पूरे परिसर का सर्वे कराया जाए। उनका कहना है कि प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक जगह पर नए दुकान आवंटित किए जाएं और उसके बाद ही मौजूदा दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जाए।


