Homeझारखंडगिरिडीह में चोर की धुलाई, चंदौरी रोड में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध...

गिरिडीह में चोर की धुलाई, चंदौरी रोड में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध को दबोचकर पुलिस के हवाले किया

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह शहर के चंदौरी रोड इलाके में रविवार को स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक संदिग्ध बाइक चोर पकड़ा गया। जब लोगों को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज से उसके चेहरे का मिलान किया गया, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। वीडियो में साफ दिख रहा था कि यही युवक कुछ दिन पहले इलाके से बाइक चुराते हुए नजर आया था। पुरानी फुटेज से पहचान पक्की होते ही आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

- Advertisement -

पुलिस के हवाले किया गया आरोपी, देवघर का रहने वाला है युवक

हंगामा बढ़ता देख और भीड़ इकट्ठा होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत गिरिडीह नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालते हुए संदिग्ध युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने खुद को देवघर जिले का रहने वाला बताया है।

- Advertisement -

दोबारा चोरी की फिराक में आया था शातिर, गिरोह की तलाश जारी

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह युवक रविवार को एक बार फिर चंदौरी रोड में किसी वाहन को अपना निशाना बनाने यानी बाइक चोरी करने की नीयत से ही पहुंचा था। गनीमत यह रही कि इस बार स्थानीय लोगों की नजर समय रहते उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे रोक लिया। फिलहाल नगर थाना पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से गहन पूछताछ कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...