
Ranchi: रांची में लोहरदगा रेल लाइन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मी राम अवधेश लाल की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 59 वर्ष बताई जा रही है और वह रेलवे में KEY मैन के पद पर तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, वह लोहरदगा लाइन के मॉल इलाके में ड्यूटी पर थे, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों के साथ डोरंडा थाना पुलिस और GRP रांची की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी।


