Homeझारखंडझारखंड में इस दिन से शुरू होगी डॉक्टरों की हड़ताल!, JHASA ने...

झारखंड में इस दिन से शुरू होगी डॉक्टरों की हड़ताल!, JHASA ने दी…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

JHASA: झारखंड हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (JHASA) की General Body Meeting रविवार को IMA भवन, मोराबादी में हुई। बैठक में राज्य के अलग-अलग जिलों से 100 से ज्यादा चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डॉक्टरों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा के बाद संगठन की ओर से कई मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में खास तौर पर Dynamic ACP, खाली चिकित्सकीय पदों पर नियमित नियुक्ति और सेवानिवृत्ति की उम्र से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

- Advertisement -

Dynamic ACP में बदलाव की मांग

JHASA ने झारखंड के चिकित्सकों के लिए Dynamic ACP की व्यवस्था को केंद्र सरकार और बिहार में लागू व्यवस्था के अनुरूप बेहतर बनाने की मांग की है। संगठन के अनुसार, सामान्य उप-संवर्ग के चिकित्सकों के लिए फिलहाल चार Dynamic ACP की सेवा अवधि 6+6+6+7 वर्ष है। इसे बदलकर 4+5+4+7 वर्ष करने की मांग की गई है। वहीं दंत संवर्ग के चिकित्सकों के लिए वर्तमान में तीन Dynamic ACP के प्रावधान को बढ़ाकर चार Dynamic ACP करने और सेवा अवधि 4+5+4+7 वर्ष निर्धारित करने की मांग की गई है।

- Advertisement -

विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए संगठन ने Basic Pay ₹6,600 के अनुरूप निर्धारित करने और Dynamic ACP के लिए 2+4+7 वर्ष की सेवा अवधि तय करने की मांग रखी है।

5 अक्टूबर तक निर्णय की मांग

JHASA का कहना है कि Dynamic ACP से जुड़ी मांगों को लेकर संगठन पिछले करीब 10 वर्षों से विभाग के सामने अपनी बात रखता रहा है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने से चिकित्सकों में नाराजगी है। General Body Meeting में तय किया गया कि इन मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को औपचारिक आवेदन दिया जाएगा। संगठन ने 5 अक्टूबर 2026 तक अपेक्षित कार्रवाई की मांग की है।

JHASA के अनुसार, अगर निर्धारित समयसीमा तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा और जरूरत पड़ने पर 22 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का फैसला लिया जा सकता है।

1,422 खाली पदों को भरने की मांग

बैठक में राज्य में खाली पड़े चिकित्सकीय पदों का मुद्दा भी उठाया गया। JHASA ने विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए करीब 1,422 नियमित स्वीकृत चिकित्सा पदाधिकारी के पद खाली होने का दावा किया।

संगठन ने मांग की कि इन पदों को JPSC के माध्यम से नियमित अंतराल पर स्थायी नियुक्ति के जरिए भरा जाए, ताकि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर हो सके और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके।

रिटायरमेंट उम्र को लेकर भी रखी मांग

बैठक में चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 67 से घटाकर 65 वर्ष किए जाने से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई। JHASA ने कहा कि यदि ऐसा कोई नया निर्णय लागू किया जाता है तो उसे नई नियुक्तियों पर लागू किया जाना चाहिए और वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों की सेवा शर्तों पर इसका असर नहीं पड़ना चाहिए। संगठन ने इस मामले में अंतिम निर्णय लेने से पहले JHASA प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बैठक करने की भी मांग की है।

‘टकराव नहीं, संवाद से समाधान चाहता है संगठन’

JHASA ने कहा कि उसका उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के साथ टकराव या संघर्ष करना नहीं है। संगठन का कहना है कि चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान विभाग और डॉक्टरों के बीच बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए।

संगठन ने कहा कि अगर विभाग चिकित्सकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर व्यावहारिक तरीके से चर्चा करता है और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ डॉक्टरों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाता है, तो उसे स्वीकार किया जाएगा।

JHASA ने कहा कि उसका उद्देश्य संघर्ष नहीं, बल्कि संवाद और समाधान के जरिए झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना है।

ताज़ा ख़बरें...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

ये भी पढ़ें...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...