HomeझारखंडVIDEO! : रफ्तार के कहर से रांची में हंगामा, कार की चपेट...

VIDEO! : रफ्तार के कहर से रांची में हंगामा, कार की चपेट में आने से युवक ने तोड़ा दम, लोगों ने घाघरा के पास लगाया जाम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कुसई चौक पर रविवार की रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बेकाबू रफ्तार से आ रही एक सफेद रंग की कार ने एक 20 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए मौके से तेजी से निकल गई।

- Advertisement -

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सोमवार को घाघरा के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की आवाजाही काफी देर तक ठप रही। आक्रोशित लोग फरार कार चालक की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

दारू दुकान के सामने बेकाबू कार का कहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास हुआ। कुसई के रहने वाले 20 वर्षीय दीपक कुमार कुसई चौक स्थित दारू दुकान के सामने मौजूद थे। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर JH01GA5607 वाली एक तेज रफ्तार सफेद कार के चालक ने बेपरवाही से गाड़ी चलाते हुए दीपक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार युवक के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसके सिर में बेहद गंभीर चोटें आईं और वह वहीं सड़क पर गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और आनन-फानन में घायल दीपक को इलाज के लिए पास के गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।

भाई ने दर्ज कराई FIR , पुलिस तलाश में जुटी

सोमवार को मृतक के भाई रोशन कुमार ने डोरंडा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। डोरंडा थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ फरार गाड़ी और चालक की तलाश में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...