Homeझारखंडझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, 23 सितंबर को चीफ जस्टिस...

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, 23 सितंबर को चीफ जस्टिस एमएस सोनक दिलाएंगे शपथ

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट को बहुत जल्द तीन नए जज मिलने जा रहे हैं। राज्य के तीन प्रधान जिला जज (पीडीजे) 23 सितंबर की सुबह 10:15 बजे हाईकोर्ट के जज के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक इन तीनों न्यायिक अधिकारियों को नए पद की शपथ दिलाएंगे। इस भव्य और खास शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए हाईकोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

- Advertisement -

राष्ट्रपति भवन से हरी झंडी मिलने के बाद तय हुई तारीख

झारखंड हाईकोर्ट को इन तीनों जजों की नियुक्ति से जुड़ा आधिकारिक वारंट पहले ही प्राप्त हो चुका था। राष्ट्रपति भवन (लोकभवन) से अंतिम अनुमति मिलने के बाद ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय तय किया गया है। भारत सरकार ने बीते दिनों इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर तीनों जजों की नियुक्ति पर मुहर लगाई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों प्रधान जिला जजों को हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश भेजी थी, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

- Advertisement -

गढ़वा, साहिबगंज और डालटनगंज के पीडीजे को प्रमोशन

जिन तीन प्रधान जिला जजों को हाईकोर्ट के जज के रूप में पदोन्नति मिली है, उनमें मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शामिल हैं। यह तीनों न्यायिक अधिकारी फिलहाल राज्य के अलग-अलग जिलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें मनोज प्रसाद गढ़वा में पीडीजे के पद पर तैनात हैं, अखिल कुमार साहिबगंज में पीडीजे की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि राम शर्मा डालटनगंज में पीडीजे के पद पर पदस्थापित हैं। इन तीनों जजों के शपथ लेने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, जिससे मुकदमों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...