Homeझारखंडडोरंडा में चेन छिनतई की शिकायत करना युवती को पड़ा भारी, मनचलों...

डोरंडा में चेन छिनतई की शिकायत करना युवती को पड़ा भारी, मनचलों ने परिजनों को भी पीटा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोने की चेन छिनतई की शिकायत दर्ज कराना एक युवती और उसके पूरे परिवार के लिए आफत बन गया। पुलिस में केस दर्ज कराने से भड़के अपराधियों ने न केवल पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। न्यू बंधु नगर, बिरसा चौक की रहने वाली 21 वर्षीय कोमल शर्मा की लिखित शिकायत पर डोरंडा पुलिस ने कांड संख्या 223/26 दर्ज कर लिया है। मामले में विश्वजीत विक्रांत और राहुल राम को नामजद आरोपी बनाते हुए 7 से 8 अज्ञात युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

पूजा पंडाल के पास छीनी सोने की चेन

पीड़ित युवती कोमल शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 सितंबर को वह गणेश पूजा पंडाल में दर्शन करने के बाद अपनी बाइक स्टार्ट कर रही थी। इसी दौरान अचानक पीछे से आए कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से करीब 11 ग्राम भारी सोने की चेन छीन ली और गाली-गलौज करते हुए भाग निकले। तीज के मौके पर पहनी गई इस चेन को इतनी बेरहमी से खींचा गया कि युवती के गले पर चोट के गहरे निशान पड़ गए। स्थानीय लोगों ने भागते हुए आरोपियों की लाल रंग की स्कूटी का नंबर भी नोट कर लिया था।

- Advertisement -

घर पहुंचकर दी धमकी, पुलिस के जाते ही दिखाया हथियार

घटना के बाद पीड़ित युवती ने जब आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस की एक टीम जांच के लिए आरोपी विश्वजीत और राहुल के ठिकाने पर पहुंची। हालांकि, आरोपियों ने करीब आधा घंटा तक दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद पुलिस टीम लौट गई। पुलिस के वापस जाते ही अपराधियों का हौसला और बढ़ गया। अगले ही दिन 7-8 बदमाश हथियार लहराते हुए युवती के घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए केस वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे।

कॉलेज से लौटते समय किया हमला, माता-पिता को भी पीटा

बदमाशों की दहशत का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। 16 सितंबर की सुबह जब कोमल संत जेवियर कॉलेज से लौट रही थी, तो आरोपियों ने पूजा पंडाल के पास उसे दोबारा घेर लिया। घबराई युवती ने तुरंत अपने पिता को फोन कर मौके पर बुलाया। जब बेटी को बचाने उसके माता-पिता पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस हमले में युवती के माता-पिता को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार ने इलाज से जुड़े कागजात पुलिस को सौंप दिए हैं और डोरंडा थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...