
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के चर्चित बड़गांई अंचल स्थित 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के विशेष न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोप गठन (चार्ज फ्रेमिंग) के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 सितंबर 2026 की तारीख तय की है।

मामले में 16 लोग हैं नामजद आरोपी
इस बहुचर्चित भूमि घोटाले के मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी शामिल हैं।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं आरोप
यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि ED की विशेष अदालत पूर्व में ही अंतू तिर्की और आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत मामले के 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर चुकी है। अब मामले की अगली प्रक्रिया के लिए कोर्ट ने 24 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।


