Homeझारखंड'जेल में 10 साल बिताना जमानत का आधार नहीं', हाईकोर्ट ने ठुकराई...

‘जेल में 10 साल बिताना जमानत का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने ठुकराई बच्ची के कातिल की रिहाई की अर्जी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश और उसकी गला घोंटकर हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी धानों टुडू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने साफ कहा कि जघन्य अपराधों में केवल 10 साल या उससे ज्यादा समय जेल में बिताना सजा रोकने या जमानत पाने का अकेला आधार नहीं हो सकता। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की बेंच ने यह फैसला सुनाया।

- Advertisement -

करमा पूजा के दिन की थी दरिंदगी

यह मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र का है। 19 नवंबर 2015 को तिलाबनी गांव में करमा पूजा के दौरान आरोपी छोटका गोप और धानों टुडू एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। अगले दिन सुबह गांव की झाड़ियों में बच्ची का शव मिला था, जिसके गले में पतली रस्सी लिपटी हुई थी।

- Advertisement -

निचली अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

मामले की सुनवाई करते हुए जमशेदपुर की विशेष POCSO कोर्ट ने 25 फरवरी 2020 को दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया था। अदालत ने हत्या की धारा में आजीवन कारावास के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया कड़ा संदेश

दोषी धानों टुडू ने 10 साल से अधिक समय जेल में बिताने का हवाला देकर अपनी सजा स्थगित करने और जमानत पर रिहा करने की अपील की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए याचिका को खारिज कर दिया और आरोपी को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...