
Ranchi: बैंक ऑफ बड़ौदा की कांके शाखा में 31.49 लाख रुपये के सरकारी धन के गबन मामले में जेल में बंद आरोपी मनीष मिंज को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त अभिमन्यु कुमार की अदालत ने सोमवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले पर सुनवाई पूरी करने के बाद 18 सितंबर को ही फैसला सुरक्षित रख लिया था।

CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई
जांच के दौरान बैंक के CCTV फुटेज में आरोपी कंप्यूटर पर अनधिकृत रूप से काम करते और एटीएम से पैसे निकालते पाया गया है। आरोपी मनीष मिंज बीते 19 अगस्त से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत से इनकार
अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि मामला काफी गंभीर है और फिलहाल मामले की जांच भी जारी है। इन्हीं सब तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से साफ इनकार कर दिया।


