
Jamshedpur : MGM थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा गांव में गणेश पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 18 और 19 सितंबर की रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR
घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से MGM थाना में अलग-अलग FIR दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में BNS की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के बाद सात गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पहले मामले में रूपेश रजक उर्फ टोनू रजक (20), गोलू साव उर्फ गोलू कुमार (21) और राहुल साव (28) को गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरे मामले में राजू महतो (23), मोनू कुमार (20), निखिल राजपूत (20) और बुद्धेश्वर गोराई उर्फ गोलू (21) को पकड़ा गया है। इसी मामले में तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और मिले साक्ष्यों के आधार पर सात लोगों की गिरफ्तारी की गई।
तीन विधि-विरुद्ध बालकों पर भी कार्रवाई


