Homeझारखंडरांची में बेखौफ बाइकर्स गैंग, महिला के गले से सोने की चेन...

रांची में बेखौफ बाइकर्स गैंग, महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi; राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली है। लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यस्त डंगराटोली चौक के पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने स्कूटी सवार एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और तेजी से फरार हो गए। यह सनसनीखेज वारदात सुबह करीब सात बजे हुई, जब सड़कों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। सरेआम हुई इस छिनतई की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

- Advertisement -

बच्चे को आई कार्ड देने पहुंची थीं पीड़िता

पीड़ित महिला की पहचान कौशांबी इन्क्लेव, नवीन मित्रा लेन (लालपुर) निवासी रुचिता राय के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह गुरुवार की सुबह अपने बच्चे को स्कूल बस में बैठाने के लिए लालपुर चौक स्थित स्टॉपेज पर आई थीं। बस रवाना होने के बाद उन्हें अचानक ध्यान आया कि बच्चे का स्कूल आई कार्ड घर पर ही छूट गया है। इसके बाद वह आनन-फानन में अपनी स्कूटी से डंगराटोली पहुंचीं, जहां बस रुकी हुई थी। उन्होंने बच्चे को आई कार्ड सौंपा ही था कि पीछे से आए बाइक सवार झपटमारों ने उनके गले पर हाथ मारा और पलक झपकते ही सोने की चेन खींचकर हवा में गायब हो गए।

- Advertisement -

लालपुर चौक से ही महिला के पीछे लगे थे शातिर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज की पड़ताल में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज से साफ हुआ कि बाइक सवार दोनों युवक लालपुर चौक से ही महिला का लगातार पीछा कर रहे थे। महिला को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि दो लुटेरे उनकी रेकी करते हुए उनके पीछे-पीछे आ रहे हैं। जैसे ही महिला डंगराटोली के पास रुकी, घात लगाए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से दिया चकमा

पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में यह बात भी सामने आई है कि अपराधियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। इसके चलते बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पुलिस लालपुर चौक से लेकर डंगराटोली और आगे भागने वाले तमाम रास्तों की दुकानों व मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि बदमाशों का हुलिया साफ हो सके।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...