Homeझारखंडरांची के धुर्वा में मामूली विवाद में हत्या, लकड़ी से वार कर...

रांची के धुर्वा में मामूली विवाद में हत्या, लकड़ी से वार कर ऑटो चालक को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-2 स्थित शहीद मैदान के पास सोमवार रात को हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामूली बहस के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चुटिया निवासी सोमनाथ राय के रूप में हुई है, जो पेशे से टेंपो चालक था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

लकड़ी के डंडे से सिर पर किया वार

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे सोमनाथ राय का किसी बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने पास में पड़ा लकड़ी का डंडा उठाकर सोमनाथ के सिर पर जोर से वार कर दिया।

- Advertisement -

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से सोमनाथ मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

CCTV फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया आरोपी

वारदात की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपी की पहचान हो सकी। पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...