Homeझारखंडखुद गिरीं तो दर्ज करा दिया मारपीट का केस!, बोकारो में महिलाओं...

खुद गिरीं तो दर्ज करा दिया मारपीट का केस!, बोकारो में महिलाओं से बदसलूकी और झूठे मुकदमों पर भड़के ग्रामीण, SP से गुहार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र स्थित जोशी कॉलोनी गेट नंबर 3 में एक विवाद को लेकर ग्रामीणों और एक परिवार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। नीलमनी देवी और उनके बेटे राम बोदरा के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने बोकारो के एसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नीलमनी देवी के हाथ में लगी चोट किसी मारपीट की वजह से नहीं, बल्कि कुछ दिन पहले खुद गिरने के कारण आई थी। इसके बावजूद उन्होंने मोहल्ले के कुछ बेकसूर लोगों को परेशान करने की नीयत से हरला थाने में मारपीट का झूठा केस दर्ज करवा दिया।

- Advertisement -

सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं से बदसलूकी पर बढ़ा विवाद

ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर मोहल्ले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि उसी दौरान राम बोदरा वहां पहुंचा और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब स्थानीय महिलाओं ने इसका कड़ा विरोध किया तो विवाद और गहरा गया। ग्रामीणों का दावा है कि अपने घर में कथित तौर पर शराब बेचने वाली नीलमनी देवी भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और विरोध करने वाले लोगों के साथ जमकर गाली गलौज की। साथ ही उसने मोहल्ले वालों को संगीन मुकदमों में फंसाने की खुलेआम धमकियां भी दीं।

- Advertisement -

दोनों पक्षों के दावों पर जांच में जुटी पुलिस

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सिटी DSP राजीव रंजन ने बताया कि बीते 21 सितंबर को राम बोदरा की शिकायत पर पुलिस ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट का मामला दर्ज किया था। मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस कार्यालय पहुंचे और अपनी बेगुनाही के समर्थन में कुछ साक्ष्य पेश किए हैं। डीएसपी ने कहा है कि दोनों ही पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी गहराई से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...