Homeझारखंडपलामू में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 9 किलो से ज्यादा...

पलामू में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 9 किलो से ज्यादा अफीम जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Operation Prahar के तहत छतरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की शाम SP को सूचना मिली थी कि बिहार का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से करमा चराई इलाके में अफीम की खरीद-बिक्री के लिए आने वाला है। सूचना के बाद SDPO प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

- Advertisement -

पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगा

टीम ने करमा चराई रोड पर पथलगढ़ा के पास छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान देर रात एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान रंजन रजक (36) के रूप में हुई। वह बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

डिक्की से मिली 2.660 किलो अफीम

पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर BR02BG-8511 की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, डिक्की में दो काले प्लास्टिक के पैकेट मिले, जिनमें कुल 2.660 किलो अफीम थी। इसके बाद पुलिस ने रंजन रजक से पूछताछ की।

निशानदेही पर घर से 7 किलो बरामद

पुलिस का कहना है कि रंजन रजक की निशानदेही पर मंझौली गांव निवासी दयानंद प्रसाद के घर छापेमारी की गई। घर के एक कमरे की तलाशी के दौरान 7 किलो अवैध अफीम बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

इस तरह पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 9.660 किलो अफीम बरामद कर उसे जब्त और सील कर दिया। मौके से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद की गई है।

NDPS Act के तहत केस दर्ज

मामले को लेकर छतरपुर थाना में कांड संख्या 156/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 18(b)/25/29 NDPS Act के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस के अनुसार, इस कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों और संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है और जरूरत के मुताबिक आगे छापेमारी की जाएगी।

कार्रवाई में SDPO प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी सौरभ चौबे समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...