Homeझारखंडबुखार पर लगा गलत इंजेक्शन और थम गईं 2 साल के मासूम...

बुखार पर लगा गलत इंजेक्शन और थम गईं 2 साल के मासूम की सांसें!, पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर परिजनों का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu News; पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटुवल गांव में गुरुवार को कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान जितेंद्र चौधरी के दो वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने पथरा गांव निवासी कथित चिकित्सक मोहम्मद आसिफ पर गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया है।

- Advertisement -

बुखार होने पर कथित डॉक्टर के पास पहुंचे थे परिजन

मृत बच्चे के दादा के अनुसार, रितेश को पिछले दो-तीन दिनों से तेज बुखार आ रहा था। शुरुआत में परिजनों ने घरेलू स्तर पर बच्चे का उपचार किया, लेकिन बुखार कम नहीं हुआ। इसके बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए पथरा गांव निवासी मोहम्मद आसिफ के क्लीनिक ले गए।

- Advertisement -

इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित

परिजनों का आरोप है कि कथित डॉक्टर ने बच्चे को देखते ही एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन देने के कुछ ही मिनटों के भीतर बच्चे की शारीरिक स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। हालत नाजुक होते देख उक्त कथित चिकित्सक ने आनन-फानन में परिजनों को बच्चे को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाने को कहा। परिजन जब बच्चे को लेकर एमएमसीएच पहुंचे, तो वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंची पुलिस, लिखित शिकायत का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में परिजनों की ओर से अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लिखित तहरीर मिलने के बाद पुलिस संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करेगी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...