Homeझारखंडमासूमों को भीख और वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने वाले आरोपी की...

मासूमों को भीख और वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने वाले आरोपी की हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मासूम बच्चों की तस्करी करने और उन्हें भीख मांगने व वेश्यावृत्ति जैसे घिनौने दलदल में धकेलने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने मामले के मास्टरमाइंड विरोढ़ी खेरवार उर्फ अनुराग की नियमित जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है।

- Advertisement -

निचली अदालत के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की डबल बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने निचली अदालत के उस फैसले को बिल्कुल सही ठहराया, जिसमें आरोपी को जेल में ही रखने और जमानत न देने का आदेश दिया गया था। आपको बता दें कि आरोपी पिछले कई महीनों से लगातार जेल की सलाखों के पीछे बंद है।

- Advertisement -

वकील ने कहा रिश्तेदार हैं बच्चे, कोर्ट ने नहीं मानी दलील

सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि जिन बच्चों को पुलिस ने बरामद किया है, वे असल में आरोपी के ही रिश्तेदार हैं। उन्होंने आरोपी के लंबे समय से जेल में बंद होने का वास्ता देकर जमानत की गुहार लगाई। लेकिन अपराध की संगीनता को देखते हुए हाईकोर्ट ने इन दलीलों को पूरी तरह से नकार दिया।

गाड़ी और घर से बरामद हुए थे कई मासूम बच्चे

वहीं राज्य सरकार के वकील ने जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि आरोपी कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि वह बच्चों की तस्करी के रैकेट का मुख्य सरगना है। उसे सिठियो के पास एक गाड़ी से रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसमें से मासूम बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद जब रामगढ़ जिले के कोठार स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई, तो वहां से भी कई अन्य छोटे बच्चों को बंधक जैसी हालत से छुड़ाया गया था।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...