Homeझारखंडरांची में अखबार विक्रेता को कार में खींचकर मुंह दबाया, लूटपाट के...

रांची में अखबार विक्रेता को कार में खींचकर मुंह दबाया, लूटपाट के बाद डंपिंग यार्ड में फेंककर भागे बदमाश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मंगलवार की शाम अखबार का पैसा वसूलने निकले एक हॉकर को कार सवार तीन अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में अगवा कर लिया। बदमाशों ने पीड़ित को जबरन कार में खींच लिया, उसका मुंह दबाकर धमकाया और पैसे व मोबाइल लूटने के बाद सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

पैदल जाते समय रास्ते में रोकी कार

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अखबार विक्रेता काठीटांड़ से टेंडर बगीचा की तरफ अखबार का बकाया पैसा लेने पैदल जा रहा था। शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही वह टेंडर देवी मंडप के पास पहुंचा, तभी अचानक एक संदिग्ध कार आकर उसके ठीक सामने रुकी। कार रुकते ही उसमें सवार तीन अज्ञात युवकों ने आव देखा न ताव, हॉकर को दबोच लिया और जबरन खींचकर कार के भीतर बैठा लिया।

- Advertisement -

चीख-पुकार दबाने के लिए बंद किए शीशे

कार में खींचते ही बदमाशों ने पीड़ित का मुंह कसकर दबा दिया ताकि वह किसी को आवाज न दे सके। पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारे और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने की भरपूर कोशिश की। अपराधियों ने कार के सभी शीशे पूरी तरह बंद कर रखे थे, जिस वजह से उसकी चीखें बाहर तक नहीं पहुंच सकीं और राहगीरों को भनक तक नहीं लगी।

लूटपाट के बाद डंपिंग यार्ड में फेंका

चलती गाड़ी में बदमाशों ने पीड़ित के पास मौजूद सारा कैश और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद अपराधी उसे सुनसान इलाके में स्थित डंपिंग यार्ड के पास ले गए और वहां लावारिस हालत में फेंककर तेजी से कार समेत रफूचक्कर हो गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़ित पैदल चलकर तिलता चौक पहुंचा और स्थानीय लोगों को आपबीती सुनाई।

CCTV खंगालने में जुटी रातू पुलिस

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने रातू थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रिय हो गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार और तीनों लुटेरों का सुराग लगाने के लिए टेंडर देवी मंडप, तिलता चौक और डंपिंग यार्ड के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों को जल्द दबोचा जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...