Homeझारखंडआधी रात को रेड, घर से घसीट ले गई CID!, JSSC-CGL धांधली...

आधी रात को रेड, घर से घसीट ले गई CID!, JSSC-CGL धांधली में गिरिडीह से 2025 बैच का अधिकारी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

SSC-CGL Paper Leak: चर्चित CGL पेपर लीक कांड में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में रांची CID की विशेष टीम ने गिरिडीह जिले में देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। CID की टीम आरोपी को दबोचने के बाद देर रात ही सीधे रांची लेकर रवाना हो गई। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे और प्रतियोगी छात्रों के बीच एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

आधी रात को पिहरा में छापेमारी, घर से दबोचा गया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, रांची CID के DSP अरविंद सिंह की अगुवाई में एक विशेष टीम गिरिडीह के गांवा पहुंची थी। गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा इलाके में स्थानीय SDPO अमरेंद्र कुमार और गांवा थाने की पुलिस के सहयोग से एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और CID की टीम ने रात के अंधेरे में फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार के घर पर अचानक दबिश दी और बिना कोई मौका दिए उसे मौके से ही धर दबोचा। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम आरोपी को तुरंत अपने साथ रांची ले आई।

- Advertisement -

साल 2025 बैच का अधिकारी है संजय कुमार

मारसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार साल 2025 बैच का फूड इंस्पेक्टर बताया जा रहा है और वह रांची नगर निगम (RMC) में पदस्थापित था। एक सरकारी पद पर बैठे अधिकारी का नाम इतने बड़े पेपर लीक मामले में सामने आने से जांच के दायरे में कई और चेहरों के आने की संभावना बढ़ गई है।

पुख्ता डिजिटल और दस्तावेजी सबूतों के बाद हुई कार्रवाई

सूत्रों का कहना है कि CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की कड़ियां जोड़ने के दौरान CID को संजय कुमार के खिलाफ कई ठोस और अहम सबूत हाथ लगे थे। मामले की तहकीकात में लगे अधिकारियों के पास आरोपी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े होने के पुख्ता प्रमाण मौजूद थे। इन्हीं ठोस साक्ष्यों के आधार पर CID ने यह कड़ी कार्रवाई की है। अब रांची में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के मुख्य सरगनाओं और अन्य संदिग्धों के नामों का खुलासा होने की पूरी उम्मीद है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...