Homeबिहारखिड़की से फेका गया ज्वलनशील पदार्थ, झुलस गई छोटी बच्ची! क्या था...

खिड़की से फेका गया ज्वलनशील पदार्थ, झुलस गई छोटी बच्ची! क्या था अपराधी का इरादा?

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

कटिहार: कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव में सोमवार की मध्य रात्रि एक 12 वर्षीय बच्ची पर खिड़की से कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगो ने इस मामले पर एसिड अटैक किन आशंका जतायी है।

- Advertisement -

सोते वक़्त खिड़की से हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, हरलगा गांव निवासी अशरफुल हक की 12 वर्षीय पुत्री सोमवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान खिड़की से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से कोई तीव्र ज्वलनशील तरल पदार्थ बच्ची पर फेंक दिया। शरीर पर पड़ते ही बच्ची दर्द व जलन से चीखने-चिल्लाने लगी। बेटी के चिल्लाने की आवाज़ें सुनकर बच्ची के पिता कमरे में पहुंचे। बच्ची को उठाने के दौरान उसके शरीर पर लगे पदार्थ के संपर्क में आने से पिता का हाथ भी झुलस गया।

- Advertisement -

FSL की टीम कर रही जांच

घटना के बाद बच्ची को बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बच्ची पर एसिड फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फेंके गए पदार्थ की वास्तविक प्रकृति क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना पर सालमारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने संग्रहित किए हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(सुनील सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...