Homeझारखंडरांची में छठी की छात्रा से हैवानियत, घर में अकेली पाकर पड़ोसी...

रांची में छठी की छात्रा से हैवानियत, घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा/विधानसभा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और गुस्सा दिला देने वाली खबर सामने आई है। डैम साइड इलाके में एक 6ठी क्लास में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी कोई अनजान शख्स नहीं, बल्कि उसी के मोहल्ले में रहने वाला एक सिरफिरा युवक है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

- Advertisement -

21 सितंबर की शाम को दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 21 सितंबर की शाम की है। 6ठी कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता उस वक्त अपने घर में बिल्कुल अकेली थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी युवक चुपके से उसके घर में घुस गया और मासूम बच्ची के साथ घिनौना काम किया।

- Advertisement -

घटना के बाद से ही आरोपी है फरार

जब बच्ची के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक तुरंत मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

नशे का आदी है आरोपी, पहले भी जा चुका है थाने

स्थानीय लोगों और मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी युवक बुरी तरह नशे की लत में डूबा रहता है और इलाके में काफी बदनाम है। इससे पहले भी उस पर कई तरह की हरकतों और गलत हरकतों के आरोप लग चुके हैं। उसके खिलाफ कई बार शिकायतें थाने तक भी पहुंची थीं, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...