Homeझारखंडकार से आकर गमला पार!, रांची के रेस्टोरेंट के बाहर हुई अनोखी...

कार से आकर गमला पार!, रांची के रेस्टोरेंट के बाहर हुई अनोखी चोरी, Video देख हैरान रह गए लोग

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के पॉश माने जाने वाले हिनू इलाके से एक बेहद हैरान कर देने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक कैफे और रेस्टोरेंट के बाहर रखे गमले को कार सवार चोरों ने पलक झपकते ही पार कर दिया। देखने में खाते-पीते और तथाकथित संभ्रांत परिवार के दिखने वाले महिला और पुरुष की यह गिरी हुई हरकत रेस्टोरेंट के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आते ही समाज की कथित सभ्यता और दिखावे की संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

- Advertisement -

चमचमाती कार से उतरे महिला और पुरुष

मिली जानकारी के अनुसार, हिनू स्थित ‘मोक्ष कैफे और रेस्टोरेंट’ के ठीक सामने एक चार पहिया गाड़ी आकर रुकती है। कार से एक महिला और एक पुरुष नीचे उतरते हैं। दोनों पहले इधर-उधर नजर दौड़ाकर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई उन्हें देख तो नहीं रहा है। जैसे ही उन्हें लगा कि आसपास सन्नाटा है, उन्होंने बिना किसी झिझक के कैफे के बाहर सजावट के लिए रखा गमला उठाया और फुर्ती से अपनी कार की डिग्गी या पिछली सीट पर लाद लिया। इसके बाद दोनों तेजी से कार भगाते हुए वहां से रफूचक्कर हो गए।

- Advertisement -

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी करतूत

चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस तरह से दोनों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे वे किसी आम चोर-उचक्के के बजाय अच्छे और संपन्न परिवार के लग रहे हैं। उनकी पोशाक, हुलिया और निजी कार यह बयां कर रही है कि उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है, फिर भी उन्होंने खुलेआम सड़क किनारे से गमला चुराने जैसी ओछी हरकत की।

स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में गहरा आक्रोश

इस अनोखी चोरी का वीडियो सामने आने के बाद हिनू और आसपास के इलाकों के व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब महंगी गाड़ियों में घूमने वाले और खुद को समाज का पढ़ा-लिखा संभ्रांत वर्ग कहने वाले लोग ही इस तरह की हरकतों पर उतर आएंगे, तो फिर किस पर भरोसा किया जाए? व्यवसायियों का कहना है कि यह सिर्फ एक गमले के नुकसान की बात नहीं है, बल्कि समाज के गिरते नैतिक स्तर का जीता-जागता सबूत है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...