Homeझारखंडमहीनों का इंतजार हुआ खत्म, दुग्दा साइडिंग से बंगाल के लिए रवाना...

महीनों का इंतजार हुआ खत्म, दुग्दा साइडिंग से बंगाल के लिए रवाना हुई राख से भरी पहली मालगाड़ी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro News: बोकारो जिले के दुग्दा रेलवे साइडिंग से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र (CTPS) से बंगाल जाने वाली छाई (Fly Ash) के ट्रांसपोर्टेशन का काम आखिरकार शुरू हो गया है। नकस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और दुग्दा मिडलिंग वर्कर्स कमेटी के लोग पिछले करीब एक महीने से इस काम को चालू कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे, जिनकी मेहनत अब रंग लाई है।

- Advertisement -

नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर हुई शुरुआत

शुभ काम की शुरुआत चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के चीफ जनरल मैनेजर सह प्रोजेक्ट हेड राम कुमार अनुभवी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर की। इसके बाद उन्होंने एश से भरी मालगाड़ी (रेक) को हरी झंडी दिखाकर बंगाल के लिए रवाना किया। इस खास मौके पर डीजीएम राजीव कुमार, छाई पोंड इंचार्ज सत्येंद्र कुमार समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और वर्कर्स मौजूद रहे।

- Advertisement -

सड़क निर्माण और गड्ढे भरने के काम आएगी छाई

उद्घाटन के दौरान प्रोजेक्ट हेड राम कुमार अनुभवी ने कहा कि यह छाई अब बेकार नहीं जाएगी, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत काम आ रही है। इसका इस्तेमाल सड़कें बनाने, बड़े-बड़े गड्ढों को भरने और सीमेंट बनाने में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अब प्लांट से छाई सीधे ट्रेन के जरिए बंगाल भेजी जाएगी।

इलाके में बढ़ेगा रोजगार, स्थानीय लोगों में खुशी

दुग्दा साइडिंग से एश ट्रांसपोर्टेशन शुरू होने से स्थानीय लोगों और मजदूरों में खुशी की लहर है। अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन के जरिए ट्रांसपोर्टेशन का काम शुरू होने से इलाके के दर्जनों लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...