
AI Image Prompts; 80 और 90 के दशक का बॉलीवुड सिनेमा अपने क्लासिक फैशन और सादगी के लिए आज भी बेहद लोकप्रिय है। उस दौर में श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर जैसी अभिनेत्रियों के ट्रेडिशनल साड़ी और लहंगा लुक्स ने भारतीय फैशन को एक अलग पहचान दी थी। मौजूदा समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 80s और 90s के बॉलीवुड एस्थेटिक्स वाली AI जनरेटेड तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यूजर्स अपनी सामान्य तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रेट्रो और विंटेज टच देकर शेयर कर रहे हैं।

परफेक्ट रेट्रो लुक पाने के लिए जरूरी प्रॉम्प्ट एलिमेंट्स

किसी भी एआई इमेज जनरेटर से 80 और 90 के दशक का रियलिस्टिक ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए कपड़ों, हेयरस्टाइल, मेकअप और कैमरा इफेक्ट्स की सही डिटेलिंग जरूरी होती है। उस दौर के लुक में भारी जरी वाली कांजीवरम या बनारसी साड़ियां, सिल्क लहंगे, मांगटीका, नथ, झुमके और बालों में मोगरे का गजरा मुख्य पहचान थे। इसके साथ ही बोल्ड लिपस्टिक, क्लासिक विंग्ड आईलाइनर और माथे पर बड़ी गोल बिंदी लुक को पूरा करती है। तस्वीरों में असली विंटेज टेक्सचर लाने के लिए प्रॉम्प्ट में 35mm फिल्म फोटोग्राफी, सॉफ्ट डिफ्यूज्ड लाइटिंग, ग्रेनी टेक्सचर और वॉर्म विंटेज कलर पैलेट जैसे कीवर्ड्स का उपयोग सबसे ज्यादा असरदार साबित होता है।

इस्तेमाल करें ये रेडी-टू-यूज़ AI प्रॉम्प्ट्स

A stunning 1990s Bollywood heroine in a traditional silk saree, vintage 35mm film photography style, soft golden lighting. She is wearing traditional gold jewelry including a mangtika, nose ring, heavy jhumkas, and a fresh jasmine flower garland (gajra) in her braided hair. Bold red lipstick, classic winged eyeliner, big round bindi on forehead. Cinematic grainy texture, warm vintage color palette, nostalgic Indian aesthetic, ultra-detailed, 8k resolution.
दिव्या भारती के अंदाज के लिए शॉर्ट प्रॉम्प्ट:
Give me 80s traditional look like Divya Bharti.
सोनाली बेंद्रे के ‘मैय्या यशोदा’ स्टाइल फेस्टिव लहंगे के लिए प्रॉम्प्ट:
Inspired by the colorful, graceful 1990s Bollywood lehenga styling of Sonali Bendre in “Main Maiya Yashoda,” with a traditional festive silhouette, flowing dupatta, rich ethnic embroidery, and a soft innocent Bollywood heroine charm.
AI से अपनी फोटो तैयार करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
रेट्रो लुक जनरेट करने के लिए सबसे पहले ChatGPT या किसी सपोर्टेड एआई इमेज टूल को ओपन करें। वहां दिए गए प्लस (+) आइकन पर टैप करके अपनी एक साफ और हाई-क्वालिटी फोटो अपलोड करें। फोटो अपलोड करने के बाद ऊपर दिए गए प्रॉम्प्ट्स में से अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट टेक्स्ट बॉक्स में पेस्ट कर कमांड दें। कुछ ही सेकंड में आपकी तस्वीर 80s-90s के बॉलीवुड स्टाइल में कन्वर्ट हो जाएगी।
बेहतर रिजल्ट के लिए ध्यान रखें कि अपलोड की गई तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट हो। अगर क्लोज-अप सेल्फी अपलोड की जाएगी तो रिजल्ट में केवल पोर्ट्रेट लुक ही मिलेगा। यदि पूरा लहंगा या साड़ी का लुक चाहिए, तो हमेशा फुल-लेंथ तस्वीर ही अपलोड करनी होगी।


