Homeझारखंडब्रजेश गंझू की मौत के विरोध में 3 दिन का बंद, चतरा...

ब्रजेश गंझू की मौत के विरोध में 3 दिन का बंद, चतरा में थमा बसों का पहिया

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: उग्रवादी संगठन TPS C यानी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की पुलिस मुठभेड़ में मौत के विरोध में नक्सलियों की ओर से 24 से 26 सितंबर तक झारखंड के कई जिलों में बंद का आह्वान किया गया है। इसका असर गुरुवार को चतरा में साफ नजर आया।

- Advertisement -

बस स्टैंड पर कम हुई आवाजाही

चतरा बस स्टैंड पर आम दिनों की तरह यात्रियों की भीड़ और बसों की आवाजाही नहीं दिखी। बंद के चलते यात्री बसों के परिचालन पर असर पड़ा है। कई बसें नहीं चलीं, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ लोग बसों के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहे, जबकि कई यात्रियों ने दूसरे साधनों से सफर करने की कोशिश की।

- Advertisement -

इन जिलों में भी बंद का ऐलान

नक्सलियों ने चतरा के अलावा हजारीबाग, लातेहार, पलामू, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा में भी तीन दिन के बंद का आह्वान किया है। बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन और बाजार समेत दूसरी गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी

बंदी के ऐलान को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और पुलिस की निगरानी भी तेज कर दी गई है। अधिकारियों की नजर खास तौर पर उन इलाकों पर है, जहां किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका हो सकती है। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही सड़क और दूसरे महत्वपूर्ण स्थानों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...