
Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड सरकार की 25 सितंबर को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 25 सितंबर 2026 को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक अब निर्धारित तारीख पर नहीं होगी। बैठक स्थगित किए जाने के पीछे की वजह आधिकारिक सूचना में नहीं बताई गई है।

कांग्रेस का राजभवन मार्च भी स्थगित
इधर, कांग्रेस की ओर से 26 सितंबर को प्रस्तावित राजभवन मार्च को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पार्टी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
राजभवन मार्च के स्थगित होने के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों कार्यक्रमों के स्थगित होने की जानकारी 24 सितंबर को सामने आई है।


