Homeझारखंडफेस्टिव सीजन में रेलवे का तोहफा!, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल...

फेस्टिव सीजन में रेलवे का तोहफा!, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जसीडीह और मधुपुर में होगा ठहराव

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Deoghar: आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने कोलकाता और बनारस के बीच स्पेशल पूजा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के परिचालन से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के यात्रियों को त्योहारी सीजन में आवागमन के लिए एक बेहतर और सुलभ विकल्प मिलेगा।

- Advertisement -

जसीडीह और मधुपुर सहित इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

अप और डाउन दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित (AC) श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

- Advertisement -

संथाल परगना के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

त्योहारों के समय लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में इस स्पेशल ट्रेन के चलने से देवघर, मधुपुर और आसपास के संताल परगना क्षेत्र के यात्रियों को आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। खासकर कोलकाता और उत्तर प्रदेश की ओर से घर लौटने वाले कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों के लिए यह सेवा मददगार साबित होगी।

6 अक्टूबर से शुरू होगा परिचालन, लगाएगी 8 फेरे

ट्रेन संख्या 05048 (बनारस – कोलकाता पूजा स्पेशल) : यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से प्रस्थान करेगी। ट्रेन बनारस से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल आठ फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 05047 (कोलकाता – बनारस पूजा स्पेशल) : वापसी दिशा में यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह कोलकाता से सुबह 08:25 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी। यह सेवा भी कुल आठ फेरों के लिए संचालित होगी।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...