HomeझारखंडDPS रांची शहर में अव्वल, लेडी केसी राय मेमोरियल स्कूल ने हासिल...

DPS रांची शहर में अव्वल, लेडी केसी राय मेमोरियल स्कूल ने हासिल किया दूसरा स्थान, जानें झारखंड के टॉप-10 स्कूल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: स्कूली शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता के आकलन के लिए प्रतिष्ठित ‘सीफोर (Cfore) स्कूल रैंकिंग’ के ताज़ा सर्वेक्षण में राजधानी रांची के दो प्रमुख स्कूलों ने अपनी मजबूत साख दर्ज कराई है। ‘डे को-एड’ श्रेणी में डीपीएस रांची ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराते हुए शहर भर में पहला स्थान बरकरार रखा है। वहीं, रातू स्थित लेडी केसी राय मेमोरियल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर राजधानी में दूसरा मुकाम हासिल किया है।

- Advertisement -

दिल्ली के यशोभूमि में मिला सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन शिक्षण संस्थानों को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भव्य ‘यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। समारोह में लेडी केसी राय मेमोरियल स्कूल के निदेशक प्रणव राय ने मंच पर उपस्थित होकर यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया।

- Advertisement -

राज्य स्तर पर लोयला जमशेदपुर नंबर वन

अगर पूरे झारखंड के परिदृश्य पर नजर डालें तो जमशेदपुर का लोयला स्कूल 1160 अंकों के साथ राज्य की रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर काबिज हुआ है। वहीं, राजधानी रांची का DPS स्कूल संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहा, जबकि लेडी केसी राय मेमोरियल स्कूल ने राज्य स्तर पर टॉप-10 की सूची में अपनी जगह बनाई।

तीन कड़े पैमानों पर 64 हजार लोगों ने तय की रैंकिंग

सीफोर द्वारा कराए गए इस व्यापक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देशभर से करीब 64,567 शिक्षकों, शिक्षाविदों और अभिभावकों ने अपनी राय साझा की। इस रैंकिंग को तय करने के लिए मुख्य रूप से तीन कसौटियों- शिक्षकों की विषयगत दक्षता व अनुभव, स्कूल का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अकादमिक उत्कृष्टता- को आधार बनाया गया था।

झारखंड के टॉप-10 स्कूल

लोयला स्कूल, जमशेदपुर – 1160 अंक

DPS , धनबाद – 1139 अंक

DPS , बोकारो स्टील सिटी – 1135 अंक

G.D गोयनका, धनबाद – 1127 अंक

DBMS जमशेदपुर व DPS रांची – 1107 अंक (संयुक्त)

चिन्मय विद्यालय, बोकारो – 1104 अंक

DAV BCCL, धनबाद – 1102 अंक

राजेंद्र विद्यालय, जमशेदपुर – 1093 अंक

संत जेवियर्स, हजारीबाग – 1191 अंक

लेडी केसी राय मेमोरियल स्कूल, रातू (रांची) – 1085 अंक

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...