Homeझारखंडरातभर चली कोडरमा पुलिस की छापेमारी, 2 दिनों के स्पेशल ऑपरेशन में...

रातभर चली कोडरमा पुलिस की छापेमारी, 2 दिनों के स्पेशल ऑपरेशन में 39 अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma News: कोडरमा जिले में अपराध पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर 22 और 23 सितंबर को पूरे जिले में चलाए गए इस स्पेशल ऑपरेशन से अपराधियों और असमाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान का मुख्य मकसद फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़, बैंकों-दुकानों की सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करना था।

- Advertisement -

39 अपराधी गिरफ्तार, 8 साल से फरार वारंटी भी दबोचे गए

इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शामिल कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही 73 गैर-जमानती वारंट और 2 स्थायी वारंट का निष्पादन किया गया। पकड़े गए अपराधियों में तिलैया और मरकच्चो थाना क्षेत्र के वे दो कुख्यात आरोपी भी शामिल हैं जो पिछले करीब 8 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

- Advertisement -

131 ज्वेलरी दुकानों और 61 बैंकों की सुरक्षा जांच

जिले में किसी भी बड़ी आपराधिक घटना को रोकने के लिए पुलिस टीमों ने 61 बैंकों और 131 ज्वेलरी दुकानों में अचानक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, गार्ड्स की तैनाती और इमरजेंसी अलार्म की पड़ताल की गई। इसके अलावा पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 26 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर 45 लोगों को हिरासत में लिया और मौके से 6 गाड़ियां भी जब्त कीं।

अड्डेबाजी करने वालों पर कसती नजर, परिजनों को दी हिदायत

सार्वजनिक जगहों, पार्कों और चौराहों पर बेवजह अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। डिटेन किए गए संदिग्ध युवकों को थाने लाकर उनके परिजनों को बुलाया गया और सख्त हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने पिछले 5 सालों में जेल जा चुके 114 आरोपियों का सत्यापन (वेरिफिकेशन) भी किया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

खुद एसपी ने इस पूरे दो दिवसीय अभियान की मॉनिटरिंग की। जिले की सभी थानों की पुलिस, पीसीआर, पैंथर और गश्ती दलों को इसमें लगाया गया था। समीक्षा बैठक के बाद एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपराधियों में खौफ और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...