Homeबिहारशहर में महिला तस्करों का बढ़ रहा स्वैग, शराब के साथ मुखिया...

शहर में महिला तस्करों का बढ़ रहा स्वैग, शराब के साथ मुखिया की बहु गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर: करजा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मुखिया के घर पर छापेमारी की। विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान घर से करीब 10 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद की गई। मौके से मुखिया की बहू को हिरासत में लिया गया है (महिला तस्करों)।

- Advertisement -

मामला मड़वन प्रखंड के बड़का गांव दक्षिणी पंचायत का बताया जा रहा है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि पंचायत के मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता के घर से कथित तौर पर शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर घर में हुई छापेमारी

उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम मुखिया के घर पर छापेमारी की। विभाग के मुताबिक, तलाशी के दौरान घर के अंदर एक बोरी में छिपाकर रखी गई शराब और बीयर बरामद हुई। टीम ने बरामद शराब को जब्त कर लिया। मौके से रानी कुमारी को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए उत्पाद थाना, छाता चौक लाया गया।

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम के अनुसार, मामले में महिला के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

अधिकारियों का कहना है कि बरामद शराब के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की कथित बिक्री में महिला के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

शराब की सप्लाई को लेकर जांच जारी

उत्पाद विभाग की टीम अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और प्राथमिकी के आधार पर की जाएगी।

(गोविंद कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...