Homeबिहारकोशी स्नातक चुनाव: BJP नेता डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने निर्दलीय मैदान...

कोशी स्नातक चुनाव: BJP नेता डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने निर्दलीय मैदान में उतरने का किया ऐलान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

सहरसा: बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने सहरसा में प्रेस वार्ता कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी है।

- Advertisement -

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए 29 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल हैं।

- Advertisement -

शिक्षा और युवाओं के मुद्दों को बनाया आधार

देव पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. पोद्दार ने कहा कि छात्र जीवन से ही वे छात्र नेतृत्व से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षित युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर वह चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान के कोटा जैसी पहचान दिलाने की जरूरत पर जोर दिया। उनके मुताबिक शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दे उनके चुनावी एजेंडे में प्रमुख रहेंगे।

इस बीच, कोशी स्नातक सीट पर राजनीतिक दलों ने भी अपने उम्मीदवार घोषित करना शुरू कर दिया है। RJD ने इस सीट से नितेश कुमार को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

स्नातक बेरोजगारों से लेकर शिक्षकों तक की मांगें

डॉ. पोद्दार की ओर से जारी चुनावी पर्चे में स्नातक बेरोजगार युवाओं के लिए कम से कम 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग शामिल है। इसके अलावा अनुकंपा आश्रितों की नियुक्ति छह महीने के भीतर करने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाने की बात कही गई है।

उन्होंने शिक्षकों के ऐच्छिक स्थानांतरण, वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों को नियमित वेतन देने तथा समय पर वेतन भुगतान की मांग भी रखी है। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षक निर्वाचन में मतदाता बनाने और विशेष अवकाश की कानूनी गारंटी की मांग भी उनके एजेंडे में शामिल है।

ट्रैफिक, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दे भी एजेंडे में

पर्चे में जीविका, सहायिका और विकास मित्र समेत विभिन्न स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी की गई है। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक लाइट, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा, नियमित पुलिस गश्त और CCTV निगरानी की व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा गया है।

इसके अलावा वकीलों के लिए न्यायालय परिसरों में पक्के वकालतखाने बनाने और शिक्षा, जमीन-म्यूटेशन, बिजली, थाना-कचहरी तथा शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं में लोगों को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 14 जिले शामिल हैं और कुल 1,34,593 मतदाता दर्ज हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...