Homeझारखंडरांची में कल सभी स्कूल बंद, KG से 12वीं तक के छात्रों...

रांची में कल सभी स्कूल बंद, KG से 12वीं तक के छात्रों के लिए आदेश जारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi school closed: रांची में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश KG से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा।

- Advertisement -

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की ओर से जारी आदेश में सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सभी स्कूलों को शामिल किया गया है।

- Advertisement -

IMD के अलर्ट के बाद लिया गया निर्णय

भारत मौसम विज्ञान विभाग के झारखंड केंद्र की ओर से 25 सितंबर को जारी विशेष बुलेटिन में रांची को येलो जोन में रखा गया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

शिक्षकों को स्कूल आने की जरूरत नहीं, लेकिन काम रहेगा जारी

स्कूलों में कार्यरत सरकारी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को इस छुट्टी के दौरान भी ई-विद्यावाहिनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उन्हें गैर-शैक्षणिक काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, अगर किसी स्कूल में इस दौरान कोई अनिवार्य परीक्षा पहले से तय है, तो उसके आयोजन को लेकर संबंधित स्कूल के प्रधान अपने स्तर से फैसला ले सकेंगे।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

जिला प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है और जलभराव समेत दूसरी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसी वजह से विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...