Homeझारखंडलगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक!, बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक!, बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bank Strike: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करवाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, झारखंड ने ग्राहकों के लिए एक अहम सार्वजनिक सूचना जारी की है, जिसमें आगामी दिनों में बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

- Advertisement -

क्यों लगातार पांच दिन प्रभावित रहेंगी सेवाएं?

दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने पांच दिवसीय बैंकिंग सहित कई अन्य मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे ठीक पहले 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है। यानी इन तारीखों को मिला दें तो शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं।

- Advertisement -

समिति ने ग्राहकों से की खास अपील

अपनी सार्वजनिक सूचना में समिति ने ग्राहकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने सभी जरूरी बैंकिंग काम 25 सितंबर तक ही पूरे कर लें। समिति ने यह भी बताया कि बैंकों की ओर से ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं और कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ने की पूरी संभावना है।

झारखंड ग्रामीण बैंक ने भी जारी की सलाह

इसी कड़ी में झारखंड ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक की ओर से भी अलग से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें चार अहम बिंदुओं के जरिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपना जरूरी बैंकिंग कामकाज पहले से ही निपटा लें, ताकि हड़ताल के दौरान उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...