Homeझारखंडगुमला में दो हादसों ने छीन ली दो जिंदगियां, सात साल के...

गुमला में दो हादसों ने छीन ली दो जिंदगियां, सात साल के बच्चे समेत बुजुर्ग की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला जिले में अलग-अलग घटनाओं में सात वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना घाघरा प्रखंड के कुगांव स्थित उदय ब्रिक्स ईंट भट्ठे की है। यहां पेड़ की एक डाल टूटकर झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में सात वर्षीय अंकद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

घायल बच्चे को इलाज के लिए Gumla सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

- Advertisement -

बाइक की टक्कर से पलटा ऑटो

दूसरी घटना घाघरा प्रखंड के आदर भंडारटोली की है। यहां सड़क हादसे में 76 वर्षीय सुकरा उरांव की मौत हो गई। बताया गया कि सुकरा उरांव अपने रिश्तेदार के घर कुडू गांव गए थे। शाम को वह ऑटो से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान एक बाइक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और सुकरा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें घाघरा CHC पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम

घाघरा CHC में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए Gumla सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...