Homeझारखंडपलामू पुलिस ने 97 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

पलामू पुलिस ने 97 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 97 गुम मोबाइल बरामद किए हैं। शुक्रवार, 25 सितंबर को SP कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी मोबाइल उनके सत्यापित वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए।

- Advertisement -

CEIR पोर्टल से मिली मदद

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की तलाश के लिए CEIR पोर्टल का इस्तेमाल किया गया। इसके जरिए मोबाइल की तकनीकी जानकारी जुटाने के साथ लगातार ट्रेसिंग की गई। पुलिस के मुताबिक, इस कोशिश के बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 97 मोबाइल बरामद किए गए। इनमें ज्यादातर मोबाइल पिछले दो महीने के दौरान गुम हुए थे, जबकि कुछ फोन काफी पहले गुम हो गए थे।

- Advertisement -

किस थाना क्षेत्र से कितने मोबाइल मिले

पुलिस के अनुसार, लेस्लीगंज से 15, नावाजयपुर से 11 और शहर थाना क्षेत्र से 10 मोबाइल बरामद हुए। पिपरा और छतरपुर से 9-9, रेहला से 8, जबकि हरिहरगंज, नौडीहा बाजार और मनातू से 5-5 मोबाइल मिले। इसके अलावा चैनपुर, तरहसी और पड़वा से 4-4, रामगढ़, सतबरवा और ऊंटारी रोड से 2-2 तथा पाटन और सदर थाना क्षेत्र से 1-1 मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस ने लोगों से की खास अपील

मोबाइल वापस मिलने के बाद वास्तविक धारकों ने पलामू पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर बिना देरी किए नजदीकी थाना में सूचना दें और CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइल को ब्लॉक कराने के साथ उसे ट्रेस करने की प्रक्रिया पूरी करें।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...