
Ranchi: रांची SSP के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के NH और रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को हटाया।

पुलिस का कहना है कि हाईवे और रिंग रोड पर बिना वजह वाहन खड़ा रहने से दूसरे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

वाहन चालकों को भी किया जागरूक
कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी खड़ी नहीं करने की हिदायत दी। चालकों को समझाया गया कि हाईवे और रिंग रोड पर वाहन रोकने की स्थिति में सुरक्षित स्थान का इस्तेमाल करें, ताकि दूसरे वाहन चालकों को परेशानी न हो।


