
Ranchi Airport Accident: रांची एयरपोर्ट के पास हुए सड़क हादसे में हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण गोप को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सेना के जवान पर टक्कर मारने का आरोप
घटना को लेकर सेना के जवान जॉर्ज वीनस कुजूर पर वाहन से लक्ष्मण गोप को टक्कर मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जवान को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया।


