Homeझारखंडचतरा में बारिश का कहर!, उजड़ गया 20 साल पुराना कारोबार, 900...

चतरा में बारिश का कहर!, उजड़ गया 20 साल पुराना कारोबार, 900 मुर्गों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा के प्रतापपुर प्रखंड के कसमार गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक मुर्गा फार्म गिर गया। हादसे में फार्म के अंदर मौजूद करीब 900 मुर्गों की मौत हो गई। घटना के बाद फार्म संचालक साधु यादव के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

- Advertisement -

20 साल से चला रहे थे कारोबार

जानकारी के मुताबिक, कसमार गांव निवासी साधु यादव पिछले करीब 20 वर्षों से मुर्गा फार्म चला रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण बीती रात अचानक फार्म का ढांचा गिर गया। मलबे के नीचे दबने से करीब 900 मुर्गों की मौत हो गई।

- Advertisement -

बताया गया कि ये मुर्गे हादसे से ठीक एक दिन पहले ही फार्म में लाए गए थे। इनका कुल वजन करीब 13 क्विंटल बताया जा रहा है।

व्यवसायी ने बताया 10 से 15 लाख का नुकसान

साधु यादव के मुताबिक, इस घटना में उन्हें करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि मुर्गों की मौत के साथ उनका चल रहा कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत आर्थिक मदद देने की मांग की है।

आवेदन के बाद होगा नुकसान का आकलन

प्रतापपुर के CO ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद अंचल प्रशासन की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। मौके पर नुकसान का जायजा लेने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

अधिकारी के अनुसार, इसी रिपोर्ट के आधार पर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियम के मुताबिक मुआवजे को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...