Homeझारखंडतीन दिन से अंधेरे में डोरंडा का इलाका, बिजली नहीं आने से...

तीन दिन से अंधेरे में डोरंडा का इलाका, बिजली नहीं आने से लोग परेशान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके के कई मोहल्लों में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मनिटोला, फिरदौस नगर और आसपास के इलाकों में 24 सितंबर की रात से 26 सितंबर तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।

- Advertisement -

कई मोहल्लों में तीन दिन से परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेजायां नगर में भी करीब तीन दिनों से बिजली नहीं है। वहीं रजा कॉलोनी रोड नंबर 2 के लोगों ने बताया कि रात में कुछ मिनट और सुबह भी कुछ मिनट के लिए बिजली आई, इसके बाद फिर बिजली गुल हो गई।

- Advertisement -

पानी और इनवर्टर की भी समस्या

लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली के साथ पानी की समस्या भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

मनिटोला का एक हिस्सा अंधेरे में

लोगों के मुताबिक शुक्रवार को डोरंडा बाजार की तरफ पुल से पहले वाले इलाके में बिजली थी, जबकि मनिटोला पुल के बाद के हिस्से में बिजली नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि डोरंडा के कई हिस्से बिजली संकट से जूझ रहे हैं और लगातार शिकायत के बावजूद परेशानी बनी हुई है।

लोगों ने विभाग से की जल्द समाधान की मांग

बिजली की लगातार समस्या से परेशान लोगों ने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से बिजली नहीं रहने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...