Homeझारखंडगिरिडीह कॉलेज में छात्रों का महासंग्राम लाया 'रंग', गबन के आरोपी प्रिंसिपल...

गिरिडीह कॉलेज में छात्रों का महासंग्राम लाया ‘रंग’, गबन के आरोपी प्रिंसिपल की छुट्टी से जश्न का माहौल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह कॉलेज में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले और गबन के संगीन आरोपों में घिरे प्रिंसिपल मृगेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ आखिरकार बड़ा एक्शन हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आरोपी प्रिंसिपल को पद से हटा दिया है। यूनिवर्सिटी के इस बड़े फैसले के बाद शनिवार को कॉलेज परिसर में जारी छात्रों का अनिश्चितकालीन अनशन और आंदोलन समाप्त हो गया।

- Advertisement -

छात्र संगठनों ने मनाई जीत, एक-दूसरे को दी बधाई

प्रिंसिपल के हटते ही आंदोलन पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और आम छात्रों ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। अनशन पर बैठे छात्र नेता अनीश राय और नीरज चौधरी को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया गया। इस मौके पर छात्र नेताओं ने कहा कि यह गिरिडीह कॉलेज के हर उस छात्र की जीत है जिसके अधिकारों और भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था।

- Advertisement -

यूनिवर्सिटी के फैसले का स्वागत, अब निष्पक्ष जांच की मांग

छात्र संगठन के नेता मंटू मुर्मू ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन समय रहते आरोपी प्रिंसिपल मृगेंद्र नारायण सिंह को पद से हटाने का उचित निर्णय नहीं लेता, तो उनका आंदोलन और भी उग्र रूप धारण कर लेता। उन्होंने कहा कि कॉलेज के फंड में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करना बेहद गंभीर मामला है। अब प्रिंसिपल को हटाने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराई जानी चाहिए ताकि गबन की गई पाई-पाई का सच सामने आ सके।

कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल, नए प्रभारी की मौजूदगी में खत्म हुआ अनशन

अनशन खत्म कराने के दौरान गिरिडीह कॉलेज के नए प्रभारी प्रिंसिपल शर्मा समेत छात्र संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। छात्रों ने एक सुर में कहा कि कॉलेज में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी छात्रों के अधिकारों पर डाका डालने वालों को इसी तरह मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...