
Ranchi: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर बाढ़ू के सेमर टोली मोड़ के पास करीब 4 बजे हुआ।

टक्कर इतनी तेज कि मौके पर गई जान
जानकारी के मुताबिक बाइक संख्या JH01F L7673 पर सवार दोनों युवक सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई। टक्कर में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना के SI सत्यदेव कुमार प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


