
Ranchi Airport: रांची में खराब मौसम का असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से IndiGo की कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन के मुताबिक प्रतिकूल मौसम के कारण 25 सितंबर को रांची एयरपोर्ट से जुड़ी 24 फ्लाइट मूवमेंट रद्द की गईं, जिसमें 12 आगमन और 12 प्रस्थान शामिल थे।

दिल्ली, कोलकाता और पुणे-बेंगलुरु रूट प्रभावित
प्रभावित सेवाओं में कोलकाता-रांची-कोलकाता की 6E-7561/7562, पुणे-रांची-बेंगलुरु की 6E-6484/6799 और दिल्ली-रांची-दिल्ली रूट की 6E-6370/2370 समेत कई उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और पटना से जुड़ी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

यात्रियों को शेड्यूल जांचने की सलाह
उड़ानें रद्द होने से रांची से दिल्ली, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु समेत दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। यात्रियों को एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जांचने और यात्रा से पहले अपडेट लेने की सलाह दी गई है।


