Homeझारखंडरांची के पॉश इलाके में बड़ी चोरी!, सुकीर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट से...

रांची के पॉश इलाके में बड़ी चोरी!, सुकीर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट से 37 लाख के जेवर-नगदी पार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर स्थित सुकीर्ति अपार्टमेंट में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर नगदी समेत 37 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को 25 सितंबर को उस समय अंजाम दिया गया, जब फ्लैट में रहने वाला परिवार ताला बंद करके अपने काम पर गया हुआ था। इस संबंध में पीड़ित संजू चट्टोराज ने चुटिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -

ऑफिस से लौटने पर खुला राज, बिखरा पड़ा था सामान

पीड़ित संजू चट्टोराज ने पुलिस को बताया कि वे और उनकी पत्नी रोज की तरह 25 सितंबर की सुबह अपने-अपने ऑफिस चले गए थे। शाम करीब छह बजे जब वे दोनों वापस घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर उनके होश उड़ गए। घर के कमरे और अलमारी के दरवाजे खुले थे और सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था।

- Advertisement -

हीरे और सोने के कीमती जेवर समेत 1.13 लाख नगद ले उड़े चोर

अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखी 7 पीस हीरे की अंगूठियां, 5 सोने की अंगूठियां, सोने का हार (नेकलस), सोने की चेन, 16 कान की बालियां, 4 सेट सोने की पोला चूड़ियां, 3 सोने की चूड़ियां, सोने के सिक्के, मंगलसूत्र और चांदी के कई जेवरातों के अलावा 1.13 लाख रुपये नगद गायब थे। चोरी हुए कुल सामान की कीमत 37 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...