Homeझारखंडसड़क पर गाड़ी खड़ी की तो खैर नहीं, झारखंड में चलेगा अवैध...

सड़क पर गाड़ी खड़ी की तो खैर नहीं, झारखंड में चलेगा अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर 24 सितंबर को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार और परिवहन विभाग ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है। सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े एक भारी ट्रक से टकराने के बाद कार में सवार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस भयावह घटना के बाद पूरे राज्य में सड़कों पर अवैध और गलत पार्किंग से होने वाले हादसों को लेकर सवाल उठने लगे थे, जिसके बाद सरकार ने तत्काल कड़ा फैसला लिया है।

- Advertisement -

परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दिए सख्त निर्देश, जनता से मांगी मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने पूरे राज्य में सड़कों पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। मंत्री ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी भी जिले में या सड़क पर अवैध पार्किंग दिखे, तो उसकी जानकारी सीधे उनके साथ साझा की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद इस पूरे अभियान की निगरानी करेंगे और अब सड़कों की व्यवस्था हर हाल में सुधारी जाएगी।

- Advertisement -

सभी जिलों के अधिकारियों को दिए आदेश, अवैध पार्किंग पर लगेगा भारी जुर्माना

परिवहन मंत्री ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों, जिला परिवहन अधिकारियों और मोटर वाहन निरीक्षकों को तुरंत सड़कों पर उतरकर अभियान चलाने को कहा है। निर्देश के अनुसार, मुख्य और सहायक मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों का खड़ा रहना पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके साथ ही सड़कों के किनारे चलने वाले गैराजों, कार वॉशिंग सेंटरों और दुकानदारों को भी हिदायत दी गई है कि वे अपनी या ग्राहकों की गाड़ियां सड़क पर पार्क न कराएं। विभाग ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर आज से ही भारी चालान, गाड़ी जब्ती और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...