Homeबिहारमुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी का CCTV सामने आया, 4 दिन बाद...

मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी का CCTV सामने आया, 4 दिन बाद RJD ने वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर: जिले के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में 23 सितंबर को नाबालिग लड़की से कथित छेड़खानी, मारपीट और जबरन ले जाने की कोशिश के मामले का CCTV फुटेज सामने आया है। घटना के चार दिन बाद सामने आए इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। वीडियो के जरिए राजद ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

- Advertisement -

हालांकि, घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने उसी दिन कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

घर से खींचकर ले जाने की कोशिश का आरोप

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा मोहल्ले का है। आरोप है कि 23 सितंबर को एक युवक ने नाबालिग लड़की को घर से खींचकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। लड़की द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है।

घटना के बाद परिजनों ने नाबालिग का सदर अस्पताल में इलाज कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

महिलाओं और बच्चियों से जुड़े मामलों में होगी सख्त कार्रवाई

घटना के बाद नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया था कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने कहा था कि बच्ची या महिला के साथ छेड़खानी की सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

पुलिस के मुताबिक, इस तरह के मामलों को लेकर निगरानी रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

CCTV के बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

घटना के चार दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज को राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। पार्टी ने वीडियो के आधार पर बिहार सरकार और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

इस मामले में एक ओर पुलिस की ओर से घटना वाले दिन आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई है, वहीं दूसरी ओर चार दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज के जरिए राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

फिलहाल मामले में आरोपी जेल में है और पुलिस की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद राजनीतिक दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

(गोविंग कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...