
Giridih: गिरिडीह जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार जारी है। इसी कड़ी में SP डॉ. विमल कुमार एक बार फिर देर रात अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहुंचकर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

SP की मौजूदगी में वाहनों की जांच

रात में चलाए गए अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की गई। SP खुद मौके पर मौजूद रहे और वाहन जांच अभियान की निगरानी करते नजर आए। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी।
SP ने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।
शहर की गलियों तक पहुंचे SP
सिर्फ मुख्य सड़कों तक सीमित रहने के बजाय SP कई गलियों में भी पहुंचे और वहां के हालात देखे। रात के समय पुलिस की मौजूदगी और गश्त की स्थिति का जायजा लिया गया।
शहर का जायजा लेने के बाद SP अपनी टीम के साथ जिले के दूसरे थाना क्षेत्रों में भी पहुंचे। अलग-अलग जगहों पर उन्होंने पुलिस की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उनकी मौजूदगी में कई वाहनों की जांच भी कराई गई।


