Homeझारखंडरोड एक्सीडेंट में रांची पुलिस का जवान घायल

रोड एक्सीडेंट में रांची पुलिस का जवान घायल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Road Accident Bedo: रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत टंगराटोली मोड़ के समीप सोमवार अपराह्न करीब एक बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। इस हादसे में बाइक सवार रांची जिला बल के जवान शंकर टूडू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवान शंकर टूडू, पिता पंचू टूडू, रांची जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया सह कांग्रेसी नेता बुधराम बाड़ा ने तत्काल बेड़ो पुलिस को मामले की सूचना दी और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल जवान को एनएचएआई की एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो भिजवाया।

- Advertisement -

थाना प्रभारी पहुंचे अस्पताल, परिजनों को दी सूचना

मामले की सूचना मिलते ही बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फिर अस्पताल जाकर घायल जवान का हाल जाना। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जानकारी जवान के परिजनों को भी दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क पर अचानक आए किसी जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के वक्त मौके के आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।

- Advertisement -

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो में तैनात डॉ. पल्लवी ने गंभीर रूप से घायल जवान शंकर टूडू का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनके शरीर पर आई गंभीर चोटों और नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर और वृहद इलाज के लिए उन्हें तुरंत रांची के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...