HomeझारखंडIIIT रांची के छात्र सक्षम ने रचा इतिहास, ग्लोबल IT कंपनी रूब्रिक...

IIIT रांची के छात्र सक्षम ने रचा इतिहास, ग्लोबल IT कंपनी रूब्रिक से मिला 1.25 करोड़ का बंपर पैकेज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

IIIT Ranchi Placement: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIIT रांची के छात्र सक्षम ने 1.25 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) संकाय के छात्र सक्षम को यह शानदार ऑफर अंतरराष्ट्रीय स्तर की अग्रणी IT कंपनी रूब्रिक ने दिया है। कंपनी में उनका चयन टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर हुआ है। संस्थान प्रशासन के अनुसार यह पैकेज IIIT रांची के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और रिकॉर्ड प्लेसमेंट ऑफर है।

- Advertisement -

तकनीकी दक्षता और प्रॉब्लम सॉल्विंग अप्रोच बनी ताकत

संस्थान के अनुसार सक्षम ने अपने अकादमिक सत्र के दौरान कोडिंग और तकनीकी कौशल के साथ जटिल समस्याओं को सुलझाने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रोफेशनल और बिजनेस कम्युनिकेशन जैसे जरूरी कौशलों को भी निखारा। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के दौरान उनकी इसी बहुमुखी प्रतिभा और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के आधार पर रूब्रिक कंपनी ने उन्हें इस जिम्मेदारी भरे पद के लिए चुना।

- Advertisement -

प्रैक्टिकल एक्सपोजर और ट्रेनिंग सेल की मजबूत तैयारी

IIIT रांची प्रशासन ने इस कामयाबी को छात्रों के लिए संस्थान में उपलब्ध आधुनिक शिक्षण माहौल से जोड़ा है। संस्थान का कहना है कि यहां विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उद्योग जगत की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स और तकनीकी एक्सपोजर दिया जाता है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के जरिए छात्रों को मॉक इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और तकनीकी राउंड के लिए अनुभवी मेंटर्स और प्रोफेसरों द्वारा लगातार मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वैश्विक स्तर की भर्ती प्रक्रियाओं में छात्र बाजी मार रहे हैं।

सक्षम ने परिजनों और मेंटर्स का जताया आभार

इस ऐतिहासिक सफलता पर भावुक होते हुए सक्षम ने अपने माता-पिता, शिक्षकों, मार्गदर्शकों और दोस्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए जीवन का बेहद खास पल है और उन पर विश्वास जताने वाले सभी लोगों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। वहीं IIIT रांची के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान में विकसित की जा रही उत्कृष्ट अकादमिक संस्कृति और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...