Homeझारखंडदेवघर में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालक परेशान, कई गांवों में...

देवघर में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालक परेशान, कई गांवों में गाय और बछड़ों में मिले संदिग्ध लक्षण

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Deoghar:देवघर जिले के ग्रामीण इलाकों में मवेशियों के बीच लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) जैसे लक्षण दिखने के बाद से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। अलग-अलग प्रखंडों के कई गांवों में गायों के अलावा छोटे बछड़ों में भी इस बीमारी के लक्षण मिलने की बात सामने आ रही है। सारठ प्रखंड की पथरड्डा पंचायत स्थित कुण्डारो गांव में कई दुधारू पशुओं के शरीर पर असामान्य गांठें और चकत्ते देखे गए हैं, जिससे इलाके के किसान परेशान हैं।

- Advertisement -

रोजी-रोटी पर संकट, जांच और इलाज की मांग

गांवों के छोटे और सीमांत किसानों का कहना है कि उनके परिवार का गुजारा पूरी तरह दूध और पशुधन पर निर्भर है। ऐसे में अगर लंपी वायरस का संक्रमण फैलता है, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। स्थानीय किसान अजीत यादव ने बताया कि मवेशियों में बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से तुरंत गांवों में कैंप लगाने, संदिग्ध पशुओं की जांच करने और बचाव के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

- Advertisement -

सभी प्रखंडों में वैक्सीन उपलब्ध, टीकाकरण की अपील

मामले को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में लंपी स्किन डिजीज से बचाव के टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे समय गंवाए बिना नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें और अपने मवेशियों का टीकाकरण कराएं, ताकि संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।

संक्रमित पशुओं को तुरंत बाकी मवेशियों से अलग रखें

पशुपालन विभाग ने किसानों के लिए जरूरी गाइडलाइन भी जारी की है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि जिन पशुओं में बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखें, उन्हें तुरंत बाकी स्वस्थ मवेशियों से अलग कर दें। पशुओं के रहने की जगह पर साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और नियमित छिड़काव करें। इसके साथ ही किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और फौरन नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क कर सही इलाज शुरू कराएं।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...